क्या कांग्रेस से गठबंधन तोड़ लेंगे अखिलेश यादव? यूपी की सियासत में 'सीट नहीं, जीत अहम' वाले बयान के क्या है मायने

उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच 2027 के चुनावों को लेकर असहजता बढ़ गई है. अखिलेश यादव ने सभी 403 सीटों पर तैयारी के निर्देश देकर कांग्रेस की 'मायावती रणनीति' और बयानबाजी के खिलाफ कड़ा सियासी संदेश दिया है.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से बिसात बिछनी शुरू हो गई है. इंडिया गठबंधन के दो बड़े स्तंभ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच आगामी चुनावों को लेकर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. वरिष्ठ पत्रकार कुमार अभिषेक की रिपोर्ट के मुताबिक, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक में कुछ ऐसा कह दिया है जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से दोटूक कहा, "हमारे लिए जीत अहम है, सीट नहीं... सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी रखें." सपा मुखिया का यह एक वाक्य यह साफ संकेत दे रहा है कि वह सूबे में कांग्रेस के भरोसे हाथ पर हाथ धरे बैठने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं.