Agra Viral News: जूते पहनकर स्तंभ पर चढ़ें! अंबेडकर जयंती पर परशुराम स्मारक पर 'भीम आर्मी' का बवाल?
आगरा में अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान परशुराम चौक पर जूते पहनकर चढ़ने और झंडा लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. ब्राह्मण समाज ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए गिरफ्तारी की मांग की है, जबकि पुलिस ने तोड़फोड़ की खबरों को महज अफवाह बताया है.
ADVERTISEMENT

बिहार
उत्तर प्रदेश के आगरा में अंबेडकर जयंती के पावन मौके पर उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब आवास विकास कॉलोनी स्थित परशुराम चौक पर विवाद हो गया. आरोप है कि अंबेडकर जयंती की रैली निकाल रहे कुछ युवकों ने भगवान परशुराम स्तंभ के साथ अभद्रता की, जिससे इलाके में जातीय तनाव फैल गया. स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.