आर्यन यादव के चक्कर में कैसे फंस गए अखिलेश यादव, जानें मुस्लमानों ने क्यों फूंका अखिलेश यादव का पुतला
फतेहपुर में अखिलेश यादव के एक चाय दुकान पर रुकने के बाद शुरू हुआ विवाद अब बीजेपी और सपा के बीच बड़े टकराव में बदल गया है. जहाँ सपा इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, वहीं स्थानीय मुस्लिम समाज अखिलेश के एकतरफा रुख से नाराज होकर प्रदर्शन कर रहा है.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक कप चाय ने जबरदस्त उबाल ला दिया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा फतेहपुर के एक चर्चित चाय वाले, आर्यन यादव की दुकान पर चाय पीना अब एक बड़े सियासी विवाद का केंद्र बन गया है. इस मामले में न केवल सरकारी विभाग (फूड एंड सेफ्टी) की एंट्री हुई है, बल्कि अब यह ठाकुर बनाम मुस्लिम और बीजेपी बनाम सपा की एक जटिल लड़ाई में तब्दील हो चुका है.