अखिलेश यादव के भाई प्रतीक के इंस्टा अकाउंट पर पत्नी के लिए एक और पोस्ट हुआ अपलोड, अपर्णा यादव पर फिर लगाए कई आरोप

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी अपर्णा यादव पर गंभीर आरोपों वाला एक और पोस्ट सामने आया है. परिवार तोड़ने और फेम के लिए रिश्ते खत्म करने का दावा किया गया है. अपर्णा यादव के भाई ने अकाउंट हैक होने का दावा किया है, लेकिन दोनों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीक के इंस्टा अकाउंट से एक और पोस्ट आया सामने.
google news

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी अपर्णा यादव के लिए एक और पोस्ट किया गया है. इसबार लिखा गया है- ''अपर्णा ने मेरी मां, मेरे पिता, मेरे भाई सबसे मेरे संबंध तोड़ दिए, केवल खुद के फेमस होने के लिए.'' एक बार तलाक और दूसरी बार पत्नी के ऊपर आरोप वाले इस पोस्ट के बावजूद प्रतीक यादव की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है. वहीं अपर्णा यादव की टीम और उनके भाई का दावा है कि प्रतीक का इंस्टा अकाउंट हैक हो गया है. हालांकि मामले में अपर्णा यादव का भी कोई सीधा रिएक्शन या पोस्ट सामने नहीं आया है. प्रतीक के इंस्टा अकाउंट पर सामने आए दूसरे पोस्ट में अपर्णा की तस्वीर है. उसपर लिखा है- 'मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी झूठी.'