'बहुत अच्छा लड़का'... प्रतीक के निधन के बाद अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव हुए इमोशनल, भाई को लेकर कहीं ये बातें
Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन से पूरा परिवार गहरे शोक में है. भाई प्रतीक के जाने के बाद अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इसके साथ ही वे पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे हैं.
ADVERTISEMENT

प्रतीक के निधन के बाद अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav Emotional Post on Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया. प्रतीक के निधन की खबर से हर कोई हैरान है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती लाया गया था. इस बीच प्रतीक के निधन की खबर मिलने के बाद सपा चीफ और उनके बड़े भाई अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने छोटे भाई प्रतीक को याद करते हुए एक से इमोशनल पोस्ट शेयर किया था.