रायबरेली में अखिलेश यादव ने खेला 'लोधी कार्ड', क्या हिल जाएगा BJP का कोर वोट बैंक?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रायबरेली से 'PDA रथ' यात्रा शुरू कर आगामी 2027 चुनाव का शंखनाद किया और 'योगी बनाम लोधी' का नया सियासी दांव चला. उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई और जनमुद्दों को लेकर सरकार को घेरते हुए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय को एकजुट करने का संदेश दिया.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली से अपने चुनावी अभियान और 'PDA रथ' की शुरुआत की. इस दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने एक नया सियासी पासा फेंकते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि अब चुनाव 'PDA बनाम बीजेपी' नहीं, बल्कि 'योगी बनाम लोधी' बन चुका है.
