UP Election Survey: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में बयार किसका ? न्यूज लीडर मैटराइज सर्वे ने चौंकाया !
UP Election 2027 Survey: न्यूज लीडर और मैटराइज के सर्वे में अवध की 118 और बुंदेलखंड की 19 विधानसभा सीटों के आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे में किसको बढ़त ? क्या है अनुमान ? देखिए पूरे आंकड़े.
ADVERTISEMENT

यूपी के अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र में किसे बढ़त ?
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर वहां सियासी गर्माहट देखने को मिलने लगी है. राजनैतिक दल सोशल मीडिया से लेकर ग्राउंड पर एक दूसरे पर वार करते हुए और अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए देखे जाने लगे हैं. इसी बीच न्यूज लीडर और मैटराइज ने यूपी के दो रीजन बुंदेलखंड और अवध की जनता की नब्ज को टटोलते हुए एक सर्वे किया है. सर्वे के नतीजे सामने आ गए हैं. सर्वे में अवध क्षेत्र की 118 विधानसभा सीटों और बुंदेलखंड की 19 सीटों पर आंकड़े सामने आए हैं. इसमें अवध और बुंदेलखंड दोनों रीजन में बीजेपी ने NDA को बढ़त का अनुमान जताया गया है.
