आजम खान की रिहाई पर आया सपा चीफ अखिलश यादव का रिएक्शन, कहा-सत्ता में आते ही वापस लेंगे सभी झूठे मुकदमे
Akhilesh Yadav On Azam khan: 23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान पर समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव का रिएक्शन सामने आया है. अखिलश यादव ने उनकी रिहाई का स्वागत किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर आजम खान पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav On Azam khan
Akhilesh Yadav On Azam khan: यूपी के दिग्गज नेता आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं. उनके जेल से बाहर बाहर आते ही अब समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव का रिएक्शन सामने आया है. अखिलेश यादव ने उनकी रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए उनका स्वागत किया है. उन्होंने आजम खान की रिहाई को समाजवादियों के लिए खुशी का समय बताया. अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी सरकार आजम खान पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लेगी. इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधा.
