UP: आजम खान को सभी 72 मुकदमों जमानत, 23 महीने बाद जेल होने वाले थे रिहा तभी फंस गया एक पेंच

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान आखिरकार 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा होने जा रहे थे. जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई थी और जश्न का माहौल था तभी एक पेंच फंस गया. जानिए इसकी पूरी डिटेल...

ADVERTISEMENT

Samajwadi Party leader and former minister Azam Khan is finally set to be released from Sitapur jail after 23 months.
आजम खान की फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
Google CTA

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सभी 72 मुकदमों में जमानत मिल गई है. वे 23 महीने बाद जेल से रिहा होने जा रहे थे तभी एक पेंच फंस गया. उनकी रिहाई का परवाना सीतापुर जेल को मिल जाने के बाद भी मामला फंसा हुआ है. ये पेंच है जेल में रिहाई के दस्तावेज (बेल बांड) भरते समय आजम खान के एड्रेस वाली गड़बड़ी.