जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के अखिलेश यादव, बोले बीजेपी अहंकार में चूर, सपा के युवा सांसदों से कही बात

Jantar Mantar Protest: संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और कथित लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आंदोलनकारियों का समर्थन किया. उन्होंने पेपर लीक, आउटसोर्सिंग और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर आरोप लगाए.

ADVERTISEMENT

लाठीचार्ज के बाद भड़के अखिलेश यादव
लाठीचार्ज के बाद भड़के अखिलेश यादव
Google CTA

Akhilesh Yadav Statement on Jantar Mantar Protest: संसद के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन दिल्ली की सड़कों पर भारी हंगामा देखने को मिला. जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन और देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कई छात्र संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने मिलकर संसद की तरफ 'चलो संसद' मार्च निकाला. लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया और उन पर कथित तौर पर लाठीचार्ज कर दिया. हालांकि, इस घटना पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और विरोध-प्रदर्शन को पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है. पुलिस ने कहा कि सभी से अनुरोध किया वे किसी भी अफवाह या गलतफहमी पर ध्यान न दें.