बंगाल में ममता बनर्जी की हार के बाद अब UP विधानसभा चुनाव 2027 काे लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव ने लिया ये बड़ा फैसला

Akhilesh Yadav I-PAC Deal: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले I-PAC से दूरी बना ली है. बंगाल और तमिलनाडु के नतीजों, छापेमारी और रणनीतिक असंतोष को इस फैसले की बड़ी वजह माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव का बड़ा फैसला
google news

I-PAC Deal News: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेजी हो गई है. इसी कड़ी अब आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने एक बड़ा फैसला लिया है. सूत्रों के मुताबिक, सपा मुखिया ने राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के साथ अपना करार तोड़ लिया है. हालांकि, पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन खबर है कि बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में एमके स्टालिन की पार्टी की चुनावी नतीजों में स्थिति देखने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है.