Prateek Yadav death: प्रतीक की डॉक्टर रुचिका का हैरान करने वाला खुलासा, मौत के पीछे की पूरी कहानी और चोट की पूरी डिटेल पता चली
सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के सौतेले भाई और दिवंगत Mulayam Singh Yadav के बेटे प्रतीक यादव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएंबोलिज्म से कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स की बात सामने आई है. मेदांता की डॉक्टर रुचिका शर्मा ने बीमारी की गंभीरता और ब्लड थिनर ट्रीटमेंट को लेकर अहम जानकारी दी.
ADVERTISEMENT

प्रतीक का ट्रीटमेंट कर रही डॉ. रुचिका शर्मा ने बताया उनकी बीमारी की पूरी डिटेल.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की बुधवार तड़के निधन हो गया. उनकी मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बातें सामने आईं. रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक की डेथ मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएंबोलिज्म (Massive Pulmonary Thromboembolism) के कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (Cardiorespiratory Collapse) से हुई. आसान भाषा में कहें तो फेफड़ों की धमनी में खून का थक्का जमने की वजह से हृदय और श्वसन तंत्र ने काम करना बंद कर दिया था. हालांकि रिपोर्ट में प्रतीक के कई घावों का भी जिक्र था. ये घाव ज्यादा पुराने नहीं थे.