'गलती हुई हो तो माफी मांगता हूं...': BSP से निकाले जाने के बाद मायावती पर बोले अनंत मिश्रा 'अंटू'
पूर्व बीएसपी नेता अनंत मिश्रा अंटू ने बिना पूर्व सूचना के ट्वीट से निकाले जाने पर हैरानी जताते हुए मायावती को अपनी बड़ी बहन बताया और जाने-अनजाने हुई गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.
ADVERTISEMENT

Anant Mishra Antu
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती द्वारा पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा 'अंटू' की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. यूपी तक से खास बातचीत में अंटू मिश्रा ने बताया कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने की कोई पूर्व जानकारी नहीं थी और न ही कोई कारण बताया गया. उन्हें भी आम लोगों की तरह सोशल मीडिया पर किए गए ट्वीट के जरिए ही अपने निष्कासन की खबर मिली.
