अंकित बालियान हत्याकांड पर शामली में बढ़ा गुस्सा, अल्टीमेटम खत्म होते ही महापंचायत की तैयारी, STF ने तेज की छापेमारी
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद गुस्सा बढ़ता जा रहा है. परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चेतावनी दी है. महापंचायत की चर्चा के बीच पुलिस प्रशासन अलर्ट है. यूपी STF समेत कई टीमें दिल्ली, सोनीपत और हरियाणा में छापेमारी कर रही हैं. गोगी गैंग के दावे की भी जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

Ankit Balian Case
उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. जिम के बाहर हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. परिवार ने पुलिस को हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए समय दिया था. अब यह अवधि खत्म होने के बाद महापंचायत की चर्चा तेज हो गई है.
