'हमारा तो सबकुछ खत्म हो गया...' रोते-बिलखते अंकित बालियान की पत्नी ने सीएम योगी से लगाई गुहार, भावुक कर देगा वीडियो 

Ankit Baliyan Murder Case: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सरेआम हत्या के बाद उनकी पत्नी स्वाति का रो-रोकर बुरा हाल है. स्वाति ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस ने जल्द आरोपियों को नहीं पकड़ा, तो पूरा परिवार सीएम आवास के सामने आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होगा.

ADVERTISEMENT

अंकित बालियान की पत्नी स्वाति का रो-रोकर बुरा हाल!
अंकित बालियान की पत्नी स्वाति का रो-रोकर बुरा हाल!
Google CTA

Ankit Baliyan Murder Case: शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की सरेआम गोलियों से भूनकर की गई हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. अंकित की पत्नी स्वाति का एक भावुक और दर्दनाक बयान सामने आया है, जिसमें वह बिलखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगा रही हैं.