Ankit Balyan Case: 9वीं के बाद पढ़ाई छोड़ी, फिर ऐसे पहुंचा जेल... कौन था अंकित बालियान केस में एनकाउंटर में मारा गया शूटर मोहित? मां ने बताई पूरी कहानी

Ankit Balyan Case Update: अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए 22 वर्षीय शूटर मोहित उर्फ जंगली के घर मातम पसरा है. मीडिया से बेटे की मौत की खबर सुन मां बेसुध हो गई. मां के मुताबिक, नौवीं पास मोहित दोस्तों के झगड़े के बाद अपराध की दुनिया में उतरा था.

ADVERTISEMENT

एनकाउंटर में ढेर हुआ शूटर मोहित
एनकाउंटर में ढेर हुआ शूटर मोहित
Google CTA

Ankit Balyan Case Shooter Mohit Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली में हुए अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटरों को यूपी पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों में से एक की पहचान 22 वर्षीय मोहित उर्फ जंगली के रूप में हुई है. सोनीपत के बैपपुर गांव में रहने वाले मोहित के घर जब हरियाणा तक की टीम पहुंची तो परिवार को उसके एनकाउंटर में मारे जाने की खबर मिली. बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां हक्की-बक्की रह गई और बेसुध हो गई. उसकी मां के मुताबिक उसे करीब 6 महीने पहले ही घर से बेदखल कर दिया था. इसके अलावा घरवालों ने आरोपी को लेकर कई और चौंकाने वाली बातें बताई हैं.