राम मंदिर चढ़ावा विवाद में याचिकाकर्ताओं को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार
Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित वित्तीय गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है. दरअसल, स याचिका में सुप्रीम कोर्ट से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले दान और चढ़ावे की राशि में वित्तीय अनियमितताओं की CBI की निगरानी में SIT से जांच कराने की मांग की गई थी.
ADVERTISEMENT

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई इनकार
Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में दर्ज जनहित याचिका पर शीघ्र सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने फिर इनकार कर दिया है. जस्टिस एम एम सुन्दरेश और जस्टिस जॉय माल्य बागची की पीठ ने साफ किया है कि कोर्ट में गर्मियों की छुट्टियों के आंशिक कार्यदिवस खत्म होने के बाद ही इस पर तुरंत सुनवाई की जाएगी. इसका मतलब यह है कि अब देश की सर्वोच्च अदालत इस मामले पर 12 जुलाई के बाद ही कोई सुनवाई करेगी. दरअसल, इस मामले को लेकर याचिकाकर्ता ने अदालत से जल्द सुनवाई करने की अपील की थी.