6 दिन और 150 संदिग्धों से पूछताछ... अयोध्या राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी की शुरुआती जांच रिपोर्ट तैयार, क्या सामने आने वाला है?
Ayodhya News: अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा अनियमितता मामले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं. सूत्रों के मुताबिक, जांच में ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, निगरानी व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे से जुड़े कई पहलुओं की समीक्षा की गई है. अब सभी की नजर रिपोर्ट के आधिकारिक निष्कर्षों पर टिकी है.
ADVERTISEMENT

पूछताछ के बाद रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर
Ram Mandir Donation SIT Report: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन दिनों देशभर में चर्चा तेज है. इस मामले में अब सभी की निगाहें SIT की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं. इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि SIT ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है और इसे जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जा सकता है.