रामलला के दरबार में कितना चढ़ा सोना-चांदी... SIT की शुरुआत रिपोर्ट में सामने आया ट्रस्ट की कमाई और खर्च का पूरा लेखा-जोखा

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमाई और खर्च का पूरा लेखा-जोखा सामने आ गया है. इस रिपोर्ट में करोड़ों रुपये के नकद चढ़ावे से लेकर क्विंटल के हिसाब से मिले सोने और चांदी के रिकॉर्ड का बड़ा खुलासा हुआ है. जानिए 31 मार्च 2026 तक राम मंदिर के खजाने में आखिर कितना धन जमा हुआ.

ADVERTISEMENT

राम मंदिर ट्रस्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
राम मंदिर ट्रस्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Google CTA

Ram Mandir Donation Report: अयोध्या में रामलला के दरबार में देश-दुनिया से दिल खोलकर दान दिया जा रहा है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की माली हालत और दान में मिले सोने-चांदी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपो की जांच कर रही SIT की शुरुआती पड़ताल और ट्रस्ट के खातों के मुताबिक, 31 मार्च 2026 तक राम मंदिर के खजाने में हजारों करोड़ रुपये की रकम जमा हुई है. इस रिपोर्ट में मंदिर निर्माण पर हुए खर्च से लेकर जमीन की खरीद और मिले सोने-चांदी का हिसाब दिया गया है.