मिस यूनिवर्स इंडिया बनेंगी सीता, रवि किशन होंगे राम... दिल्ली में ऐसे सजेगी अयोध्या की रामलीला
अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला इस बार 10 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली में होगी. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो माता सीता और सांसद रवि किशन प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाएंगे. अरुण बख्शी रावण, बिंदु दारा सिंह कुंभकरण और अवतार गिल मेघनाद बनेंगे. आयोजन में कई बड़े कलाकार शामिल होंगे.
ADVERTISEMENT

ayodhya ramleela
अयोध्या की मशहूर रामलीला इस बार नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली है. हर साल अयोध्या में होने वाला यह भव्य आयोजन इस बार दिल्ली में किया जाएगा. रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो माता सीता की भूमिका निभाएंगी. वहीं बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन प्रभु श्रीराम का किरदार निभाएंगे.
