Azam Khan Update: डासना जेल भेजे गए आजम खान, कोर्ट के बाहर वकीलों ने बता दी अंदर की बात!

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है. इस कार्रवाई के बाद बचाव पक्ष के वकीलों ने ईडी की गिरफ्तारी और रिमांड प्रक्रिया में कमियों का आरोप उठाते हुए सवाल खड़े किए हैं.

ADVERTISEMENT

आजम खान
आजम खान
Google CTA

समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गाजियाबाद की विशेष PMLA अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते हुए आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें भारी सुरक्षा के बीच गाजियाबाद की डासना जेल भेज दिया गया है.

कड़ी सुरक्षा में हुई पेशी

रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खान को गाजियाबाद की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया. इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर सुबह से ही उनके समर्थकों का भारी जमावड़ा लगा रहा. सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े फंड में वित्तीय अनियमितताओं व मनी ट्रेल का हवाला देते हुए कोर्ट के सामने अपनी दलीलें रखीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

वकीलों ने उठाए कानूनी प्रक्रियाओं पर सवाल

सुनवाई के बाद बचाव पक्ष के वकीलों ने मीडिया से बातचीत करते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए. वकीलों का कहना था कि ईडी की गिरफ्तारी और रिमांड की प्रक्रिया में कई कमियां थीं. उन्होंने अदालत में यह भी तर्क दिया कि पूछताछ के लिए बी-वारंट (B-Warrant) भी लिया जा सकता था. वकीलों के मुताबिक, अब इस मामले में आगे की कानूनी रणनीति तैयार की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उच्च अदालतों का रुख किया जा सकता है. रामपुर जेल से बाहर आते ही आजम खान का दोबारा कानूनी शिकंजे में फंसना और गाजियाबाद की डासना जेल भेजा जाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. 

ये भी पढ़ें: आजम खान की रिहाई पर भड़के आजम खान की रिहाई के बाद ED की कार्रवाई पर भड़के शिवपाल यादव, सरकार को लेकर कही बड़ी बात