'चाट युद्ध' के बाद बागपत में 'लेडीज लठ युद्ध'… नाली के विवाद में महिलाओं ने जमकर चलाईं लाठियां
बागपत के बरसिया गांव में नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि एक पक्ष की महिलाएं लाठियां लेकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गईं और मारपीट की. घटना का वीडियो वायरल है. पुलिस ने 8 महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बागपत में नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि एक पक्ष की महिलाएं हाथों में लाठियां लेकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गईं और वहां मारपीट करने लगीं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले में 8 महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
नाली को लेकर हुआ था विवाद
यह मामला बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बरसिया गांव का है. यहां नाली को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि एक पक्ष की महिलाएं लाठियां लेकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गईं. वहां मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की गई.
वायरल वीडियो में लाठियां लेकर दिखीं महिलाएं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई महिलाएं हाथों में लाठियां लिए नजर आ रही हैं. वीडियो में महिलाएं दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान कुछ पुरुष भी मौके पर मौजूद हैं, जो झगड़ा रोकने और बीच-बचाव करने की कोशिश करते नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
8 महिलाओं समेत 13 लोगों पर केस
इस मामले में पुलिस ने 8 महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 351(2) और 333 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल नाली को लेकर शुरू हुआ यह विवाद मारपीट तक पहुंचने के कारण चर्चा में है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
