बाराबंकी: थाने के अंदर भिड़े दो सिपाही, जमकर चले लात-घूंसे, जानें आखिर क्या थी मारपीट की वजह?
UP Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाने के अंदर दो सिपाहियों के बीच आपस में ही जमकर मारपीट हो गई. थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

बड्डूपुर थाने के दफ्तर में हाईवोल्टेज ड्रामा
Barabanki Police Fight Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बड्डूपुर थाने (Baddupur Police Station) के दफ्तर के अंदर ही दो सिपाही आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर हाथापाई हुई. पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है.
