बाराबंकी: 80 साल के मेवालाल और 75 साल की फूलमती ने राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दूसरे को पहनाई जयमाला, अब पता चली दोनों के अलग होने की कहानी
Barabanki Mewalal Phoolmati Marriage Viral Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की राष्ट्रीय लोक अदालत से प्यार और अटूट रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. मसौली क्षेत्र के 80 वर्षीय मेवालाल और 75 वर्षीया फूलमती का 1 साल पुराना विवाद लोक अदालत में सुलझ गया. पति ने जमीन पत्नी के नाम कर कोर्ट में जयमाला पहनाई और एक साथ रहने का फैसला किया.
ADVERTISEMENT

80 साल के बुजुर्ग ने 75 साल की पत्नी को पहनाई जयमाला, खत्म हुआ विवाद
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत से एक बेहद अनूठी और दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. कानून की चौखट पर जंग लड़ रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति के बीच का 1 साल पुराना विवाद ना केवल हमेशा के लिए खत्म हो गया, बल्कि दोनों ने कोर्ट परिसर में ही एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर नई शुरुआत की. 80 साल के मेवालाल और 75 साल की फूलमती के इस अनोखे मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
