Barabanki Accident: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, भंडारे से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में भंडारे से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक घटना से तीनों परिवारों में मातम और कोहराम मच गया है.

ADVERTISEMENT

बाराबंकी में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
बाराबंकी में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
Google CTA

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.  यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की खबर मिलते ही तीनों परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया है.

रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में हुआ भीषण हादसा

यह दर्दनाक सड़क हादसा बाराबंकी जिले के रामसनेही थाना क्षेत्र के बेसनपुरवा मोड़ के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, चार दोस्त दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर एक भंडारे में शामिल होने गए थे. भंडारे के बाद सभी दोस्त वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे. जब वे हाईवे पर चढ़ने लगे, तभी पीछे से आ रही एक बेकाबू और तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों युवक हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरे.

मौके पर तीन की मौत, चौथा गंभीर रूप से घायल

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान अनूप, विमलेश और अनिल के रूप में हुई है. वहीं, उनका चौथा दोस्त बुच्ची इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पीड़ित परिवारों से मिले राज्य मंत्री सतीश शर्मा

इस हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलने पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा भी तुरंत पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और सरकार तथा प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया. एक तरफ जहां तीन परिवारों ने अपने जवान बेटों को हमेशा के लिए खो दिया है, वहीं चौथे युवक का परिवार उसकी सलामती के लिए दुआ मांग रहा है. इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के दर्द को ताजा कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Azam Khan Update: डासना जेल भेजे गए आजम खान, कोर्ट के बाहर वकीलों ने बता दी अंदर की बात!