बरेली: पत्नी पर था शक, पीछा करते-करते कार तक पहुंचा पति, अंदर का नजारा देख खो बैठा आपा
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. बताया जा रहा है कि पति को पत्नी पर किसी युवक से संबंध होने का शक था. कार में युवक के साथ पत्नी मिलने पर पति ने दोनों को सड़क पर रोककर मारपीट की. पुलिस वीडियो की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
उत्तर प्रदेश के बरेली में पति-पत्नी के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. करीब दो मिनट के वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर एक महिला और उसके साथ मौजूद युवक से मारपीट करता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि महिला का नाम रूबी है और मारपीट करने वाला व्यक्ति उसका पति है.
