'कनवा कुकुआत है और नटई...' कर्नाटक की डॉक्टर अनीता मिश्रा कौन हैं जिनकी अवधी हो गई खूब Viral
ADVERTISEMENT
कर्नाटक के मंगलुरु की रहने वाली मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता मिश्रा गोंडा में मरीजों का इलाज ठेठ अवधी भाषा में कर रही हैं. जानिए गोंडा कैसे पहुंची डॉ. मिश्रा और अवधी की कैसे बन गई फैन ?
सोशल मीडिया पर एक रील जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक साउथ इंडियन डॉक्टर अवधी में बोल रही हैं. कन्नड़ वाली टोन में अवधी भाषा सुन लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. वो बता रही हैं कि शादी के बाद ही उन्होंने हिंदी बोलना सीखा है और उनकी सबसे फेवरेट लैंग्वेज अवधी है. जब भी कोई अवधी में बात करता है तो इन्हें बहुत अच्छा लगता है. डॉ. अनीता मिश्रा ये भी बता रही हैं कि मरीज जब अवधी में अपना सिम्टम्स बताते हैं तो मुझे लगता है जैसे कोई कविता सुना रहा है. फिर डॉ. अनीता मिश्रा ये भी बताती हैं कि वे अपना सिम्टम्स कैसे बताते हैं. अब सवाल ये है कि अनीता मिश्रा कौन हैं और अवधी से उनको इतना लगाव क्यों है ?
