BJP विधायक श्याम बिहारी लाल के अंतिम दर्शन को पहुंचे CM योगी, बिलखते परिवार को गले लगाकर दिया सहारा
बरेली के फरीदपुर से BJP विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. जन्मदिन के कुछ घंटों बाद हार्ट अटैक से हुई उनकी मौत से पूरे प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है.
ADVERTISEMENT

बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल
बरेली की सियासत शनिवार को उस वक्त गमगीन हो गई जब फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन की खबर फैली. महज कुछ घंटे पहले तक जन्मदिन का जश्न मना रहा उनका परिवार अब गहरे सदमे में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बरेली पहुंचे और विधायक को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया.