विवादों में घिरे शादाब जकाती ने इरम के पति खुर्शीद के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कैमरे पर बताई अलग ही कहानी

Shadab Jakati case: मेरठ के मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर बड़े विवाद में फंस गए हैं. उनके साथ काम करने वाली महिला के पति ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद जकाती ने अपनी सफाई पेश की है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Shadab Jakati controversy:
Shadab Jakati controversy:
google news

Shadab Jakati controversy: सोशल मीडिया पर "10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी" वाले वीडियो से मशहूर हुए मेरठ के यूट्यूबर शादाब जकाती इन दिनों गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं. उनके साथ काम करने वाली इरम नाम की महिला के पति खुर्शीद ने पुलिस थाने पहुंचकर जकाती पर अपनी शादीशुदा जिंदगी तबाह करने का आरोप लगाया है. खुर्शीद का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो रोते और गिड़गिड़ाते हुए अपनी आपबीती सुना रहा है. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब शादाब जकाती ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है और कैमरे के सामने आकर मामले पर बयान जारी किया है. वीडियो में उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया है.