बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा धमाका, बताया कौन है सबसे बड़ा 'ठाकुर' नेता, राजा भैया और अभय सिंह पर तोड़ी चुप्पी!
बृजभूषण शरण सिंह ने राजा भैया से तुलना करने वालों को फटकार लगाते हुए राजनाथ सिंह को राजनीति का सबसे बड़ा क्षत्रिय नेता बताया है। साथ ही, मायावती के जन्मदिन पर बसपा के भावी गठबंधन को लेकर दिए गए बयानों ने यूपी की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है.
ADVERTISEMENT

क्या सच में राजा भैया से बड़े नेता हैं बृजभूषण
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर क्षत्रिय नेताओं की तुलना को लेकर चल रही बहस पर बृजभूषण शरण सिंह का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर न केवल अपनी नाराजगी जाहिर की बल्कि राजनीति में 'सबसे बड़े क्षत्रिय नेता' के नाम पर भी मुहर लगा दी है.