Charchit Chehra: कौन हैं आकृति चौधरी जिनपर लगा था NSA? अब नोएडा DM मेधा रूपम और इन लोगों को देना होगा 5 लाख का मुआवजा
Charchit Chehra Akriti Chaudhary: नोएडा की डीएम मेधा रूपम और सोशल एक्टिविस्ट आकृति चौधरी का मामला हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद चर्चा में है. आकृति पर NSA लगाए जाने से लेकर कोर्ट द्वारा 5 लाख रुपये के मुआवजे का आदेश देने तक, इस पूरे मामले में डीएम की भूमिका सवालों के घेरे में आई. जानिए कौन हैं आकृति चौधरी, क्या है पूरा मामला और कौन हैं मेधा रूपम.
ADVERTISEMENT

Akriti Chaudhary Profile
मेधा रूपम, ये एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसके पास बचपन से सब कुछ रहा. एक प्रभावशाली परिवार, निशानेबाजी में सटीक निशाना लगाने का टैलेंट, पहले ही अटेम्ट में UPSC की सिविल सर्विसेज एक्जाम में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल करने की काबिलियत. लेकिन जिंदगी में हमेशा सब कुछ अच्छा-अच्छा नहीं होता. मेधा रूपम आज बड़ी अफसर बन चुकी हैं, लेकिन उनके हाथ से हुए एक सरकारी दस्तखत ने उन्हें ऐसी कानूनी और राजनीतिक जंग के चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां उनकी क्रेडिबिलिटी और करियर दोनों दांव पर लगे हैं. मेधा रूपम जिस फैमिली बैकग्राउंड से आती हैं, जिस पावरफुल पोजिशन पर बैठी हैं, ऐसे में उनके खिलाफ कोर्ट की कठोर टिप्पणी और सैलरी से 5 लाख काटने की सजा ने चर्चित चेहरा बना दिया है.
