UP Election Survey: यूपी में फिर खिलने जा रहा 'कमल' या अखिलेश करेंगे उलटफेर? Vote Vibe के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
'वोट वाइब' के ताजा सर्वे के अनुसार आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में एनडीए (42%) और इंडिया गठबंधन (39%) के बीच कड़ा मुकाबला है, वहीं मुख्यमंत्री की पसंद में योगी आदित्यनाथ (43%) अखिलेश यादव से आगे चल रहे हैं.
ADVERTISEMENT

आखिलेश यादव- योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं तो वहीं जनता का मिजाज क्या है, इसे समझने के लिए सर्वे के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं. 'वोट वाइब' (Vote Vibe) के ताजा सर्वे में यूपी के भावी सियासी समीकरणों को लेकर बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाली तस्वीरें साफ हुई हैं.
