देवरिया: दिवाली पर लाइसेंसी बंदूक से की हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने लिया एक्शन

Abhishek Singh Singer Deoria Viral Video: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक भाजपा नेता अभिषेक सिंह सिंगर ने दीवाली के जश्न के दौरान मृत पिता की लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

ADVERTISEMENT

दीवाली के जश्न में डूबे भाजपा नेता को महंगा पड़ा शौक
दीवाली के जश्न में डूबे भाजपा नेता को महंगा पड़ा शौक
Google CTA

Abhishek Singh Singer Deoria Viral Video: उत्तर प्रदेश के देवरिया से दिवाली के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है. यहां एक बीजेपी नेता ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सरेआम फायरिंग की. इतना ही नहीं, उन्होंने इसका वीडियो बनवाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी नेता को हिरासत में ले लिया.

सोशल मीडिया पर भौकाल दिखाने के चक्कर में फंसे बीजेपी नेता

यह मामला देवरिया जिले के बघौच घाट थाना क्षेत्र का है. वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान बीजेपी नेता अभिषेक सिंह सिंगर (पुत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह, निवासी आनंद नगर) के रूप में हुई है. दिवाली की शाम अभिषेक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें वह बंदूक में कारतूस डालकर आसमान की ओर निशाना साधते और हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.

इस मामले में एक और अहम बात सामने आई है. जिस बंदूक से फायरिंग की गई, वह उनके पिता कल्याण सिंह के नाम पर लाइसेंसी थी. कुछ महीने पहले उनके पिता का निधन हो चुका है, लेकिन बंदूक का लाइसेंस अभी तक अभिषेक के नाम पर ट्रांसफर नहीं हुआ था. ऐसे में उनके पास उस हथियार के इस्तेमाल की वैध अनुमति नहीं थी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हिरासत में आरोपी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद देवरिया पुलिस ने इसका तुरंत संज्ञान लिया. बघोच घाट थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक सिंह को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई डीबीएल बंदूक तथा कारतूस के खोखे को भी कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर इस तरह की हर्ष फायरिंग या अवैध प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. दीवाली के इस कारनामे ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर रील या वीडियो के चक्कर में कानून तोड़ने वालों को अब भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: कन्नौज: बीजेपी विधायक के पारिवारिक भाई अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोलियां मारकर हत्या, कांग्रेस नेता पर लगा आरोप