समलैंगिक रामबाबू ने दोस्त की बेटी से किया रेप, पिता ने आरोपी गे पार्टनर के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, देवरिया का हैरान करने वाला मामला

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में समलैंगिक दोस्त के साथ रह रहे रामबाबू यादव ने उसके 6 साल की बेटी से रात में रेप कर दिया. बेटी की चीख सुनकर पिता ने कमरे में पहुंचे और चाकू से आरोपी के प्राइवेट पार्ट हमला कर दिया. अब आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Crime News
UP Crime News
Google CTA

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि यहां रामबाबू यादव नामक एक शख्स ने अपने ही समलैंगिक दोस्त की 6 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर रेप घटना को अंजम दिया. दावा है कि उसने ये घिनौनी हरकत रात के समय की. इस दौरान जैसे ही पिता ने बेटी की चीख सुनी तो वे दौड़कर बेटी के कमरे में पहुंचे. घटना से गुस्साए पिता ने आरोपी दोस्त के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया. अब आरोपी का पुलिस की निगरानी में अस्पताल में इलाज चल रहा है. बता दें कि दोनों समलैंगिक पुरुष दोस्त सालों से पति-पत्नी की तरह एक साथ रहते थे.