Ghaziabad: सूर्या चौहान के बाद एक और मर्डर से हिला गाजियाबाद, पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, साथी खिलाड़ी ही निकला कातिल

Ghaziabad: गाजियाबाद के साईं कुंज इलाके में 24 साल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिन्होंने हाल ही में पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया था.

ADVERTISEMENT

एथलीट चिराग त्यागी
एथलीट चिराग त्यागी
google news

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सूर्या चौहान मामले के बाद अब गाजियाबाद में एक होनहार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने की तैयारी कर रहे पैरा एथलीट चिराग त्यागी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है.