सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने मां संग मिलकर सास को पीटा, मदद की गुहार लगाती रही पीड़िता, वीडियो आया सामने

गाजियाबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने अपनी मां के साथ मिलकर सास को बेरहमी से पीटा, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद ही पुलिस ने FIR दर्ज की.

ADVERTISEMENT

Gaziabad Viral Video
Gaziabad Viral Video
google news

गाजियाबाद के गोविंदपुरम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी सास को बेरहमी से पीटा. इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.