डांग जिले के भिगू झरने में अचानक उफान, बाल-बाल बचे पर्यटक, वायरल हो रहा है घटना का खौफनाक वीडियो
डांग जिले के भिगू झरने में अचानक आई बाढ़ में फंसे पर्यटक आपसी सहयोग से बाल-बाल बच निकले. यह घटना बताती है कि प्राकृतिक स्थलों पर घूमते समय सतर्कता और सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है.
ADVERTISEMENT

Gujarat Flood
गुजरात के डांग जिले में हो रही लगातार बारिश ने एक बार फिर वहां के झरनों को पूरी तरह से एक्टिव कर दिया है. इन्हीं में से एक है कोसमाल गांव के जंगलों में छिपा ‘भिगू झरना’. जहां रविवार यानी 6 जुलाई को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. झरने में नहाने पहुंचे कुछ पर्यटक अचानक ही आई बाढ़ में फंस गए. हालांकि समय रहते सतर्कता और आपसी सहयोग से सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे.