कोरिया के डक को हॉस्पीटल लेकर पहुंची मणिपुर की लुंझियाना, मौत के बाद पता चला फ्लैट में आधी रात वाली पूरी कहानी

UP News: ग्रेटर नोएडा से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां साउथ कोरियन युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही मणिपुर की प्रेमिका पर अपने बॉयफ्रेंड को चाकू मारने का आरोप है. बताया जा रहा है दाेनों के बीच शराब पीने के दौरान हुए विवाद हुआ था. पुलिस ने प्रेमिका को अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Noida news
Noida news
Google CTA

Noida news: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक युवती ने अपने साउथ कोरियन लिव-इन पार्टनर पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली. दोनों दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. अब इस मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.