मंगेतर से मिलने बंगाल से गाजियाबाद के एक होटल में पहुंचा युवक, घंटों बाद खुला दरवाजा तो उड़ गए स्टाफ के होश

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां होटल के कमरा नंबर 107 में ठहरे पश्चिम बंगाल के एक टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह अपनी मंगेतर से मिलने दिल्ली आए थे. अब मामले में पुलिस जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad News
Google CTA

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां के इंदिरापुरम इलाके में पश्चिम बंगाल का रहने वाला एक युवक अपनी मंगेतर से मिलने पहुंचा था. दोनों एक होटल के कमरा नंबर-107 में रुके. लेकिन इस बीच युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इससे मौके पर हड़कंप मच गया.बताया जा रहा है कि युवक पश्चिम बंगाल में फिजिक्स का टीचर है और पश्चिम बंगाल के खड़गपुर का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि युवक की शादी दिल्ली की रहने वाली एक युवती से तय हुई थी. ऐसे में वो अपनी मंगेतर से मिलने दिल्ली आया हुआ था. लेकिन इस बीच उसके साथ ये हादसा हो गया.