हापुड़: दलित युवक दीपक की मौत के बाद बदनौली में भारी तनाव... शव पहुंचते ही गांव में जुटी भारी भीड़, जानें कैसे हुई मौत?

Hapur Badanoli Deepak Badanoli Death News: हापुड़ नगर कोतवाली के बदनौली गांव में बाइक टकराने और पुराने मुकदमे के विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में घायल दीपक ने दम तोड़ दिया. शव गांव पहुंचते ही भारी विरोध शुरू हो गया. तनाव को देखते हुए तीन जिलों की पुलिस तैनात है, वहीं प्रशासनिक लापरवाही पर सीओ का तबादला और कोतवाल लाइन हाजिर हुए.

ADVERTISEMENT

हापुड़ के बदनौली में युवक की मौत के बाद भड़का हंगामा
हापुड़ के बदनौली में युवक की मौत के बाद भड़का हंगामा
Google CTA

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बदनौली गांव में दो दिन पूर्व छिड़े खूनी संघर्ष ने अब तनावपूर्ण मोड़ ले लिया है. पुराने मुकदमे की रंजिश और बाइक हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक दीपक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मेरठ के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे दीपक की मृत्यु के बाद पूरे इलाके में मातम के साथ भारी आक्रोश फैल गया है.