'वो मेरे साथ था, फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच आई और...' स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत पर दोस्त ने बताई आंखों देखी कहानी

Swatantra Bhardwaj News: दिल्ली जंतर-मंतर पर 14 साल की बच्ची के पिता से मारपीट और पॉडकास्ट में हंसकर जुर्म कबूलने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है. उसके दोस्त ने पुलिस छापे और हिरासत की पूरी आंखों देखी कहानी बताई है.

ADVERTISEMENT

बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज
बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज
Google CTA

Swatantra Bhardwaj Detained: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 14 साल की नाबालिक बच्ची के पिता के साथ मारपीट करने और बाद में एक पॉडकास्ट में हंस-हंसकर अपना जुर्म कबूल करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा कस गया है. 4 सितंबर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई के समय स्वतंत्र के साथ मौजूद उसके दोस्त ने मीडिया के सामने आकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है.