Hapur: सपा के WhatsApp ग्रुप 'समाजवादी पार्टी परिवार' में आपत्तिजनक वीडियो शेयर हाेने से मचा हड़कंप, ग्रुप एडमिन ने बताया हैकिंग का मामला
हापुड़ में समाजवादी पार्टी के ‘समाजवादी पार्टी परिवार’ नामक वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक ऑडियो शेयर होने से हड़कंप मच गया. ग्रुप एडमिन तेजपाल प्रमुख इसे हैकिंग का मामला बताया. वहीं, मामला सामने आने के बाद सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर का कहना है कि पार्टी की छवि खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT

Hapur News
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि बुधवार देर रात समाजवादी पार्टी के एक जिला स्तरीय वॉट्सऐप ग्रुप ‘समाजवादी पार्टी परिवार’ में किसी ने अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप शेयर कर दी. इस घटना के बाद पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया. इसी दौरान किसी ने उस मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.अब मामले में सपा के जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा है कि इस ग्रुप से पार्टी का कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी की छवि को खराब करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
