अस्पताल से पति के साथ निकली थी 36 वर्षीय कोमल, फिर कुछ घंटों बाद जंगल में मिली लाश, हरदोई में 4 बच्चों की मां के साथ क्या हुआ?
Hardoi Murder Case: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में एक पति ने अपनी 36 वर्षीय पत्नी कोमल की जंगल में ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी. अस्पताल से बहला-फुसलाकर ले जाने और दुपट्टे से गला घोंटने की इस घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ. पुलिस ने आरोपी पति सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

हरदोई में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में हैवान बना पति
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अवैध संबंधों के शक और आपसी विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. मंगोलापुर के जंगल में 36 वर्षीय कोमल का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और परिजनों की शिकायत के आधार पर महज 4 घंटे के भीतर आरोपी पति सत्यपाल को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया.
