हरदोई में जीजा रितेश और साली मुस्कान की लव स्टोरी में ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने उठा लिया खौफनाक कदम!
Hardoi Love Story: हरदोई में जीजा रितेश और साली मुस्कान की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत सामने आया है. रेलवे ट्रैक पर मिले दोनों के शवों ने पूरे इलाके को हिला दिया. दो साल के प्रेम-प्रसंग, पारिवारिक दबाव और शादी की तैयारी के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने एक साथ जान गंवा दी? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

जीजा साली ने प्यार में दी जान
आए दिन आपने देखा होगा कि लोग मोहब्बत के लिए जीने-मरने की कसमें खाते है, लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां यह बात सच साबित हुई है. दरअसल, हरदोई में रेलवे ट्रैक पर एक युवक-युवती के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. शव को देखकर सबका रूह कांप गया क्योंकि दोनों के शव के कई टुकड़े हो गए थे. हालात ऐसी हुई कि पुलिस ने पॉलिथीन में शव के टुकड़ों को रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसी दौरान शव पर मौजूद तिल और कपड़े से दोनों की पहचान और पता चला की रिश्ते में दोनों-जीजा शाली थे और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग भी चल रहा था. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
