तबादले से शुरू हुआ विवाद छेड़छाड़ और जातिसूचक आरोपों तक पहुंचा, शाबाद एसडीएम और महिला लेखपाल के दावों में कहां है झोल?

Hardoi Shahabad SDM Controversy: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की शाहबाद तहसील में महिला लेखपाल और एसडीएम सुशील मिश्रा के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है. महिला लेखपाल ने एसडीएम पर छेड़छाड़, जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि एसडीएम ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे प्रशासनिक कार्य और ड्यूटी विवाद से जुड़ा मामला बताया है.

ADVERTISEMENT

Hardoi SDM Controversy,
Hardoi SDM Controversy,
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की शाहबाद तहसील इस समय एक बड़े प्रशासनिक विवाद का केंद्र बन गई है. एक सरकारी दफ्तर, एक महिला लेखपाल, एक युवा पीसीएस अधिकारी, एक अधिवक्ता पिता, सोशल मीडिया पर वायरल होता वीडियो और वकीलों का प्रदर्शन...इन सबने मिलकर पूरे प्रशासनिक तंत्र को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. इस मामले में एक तरफ जहां महिला लेखपाल ने एसडीएम पर छेड़छाड़, अभद्रता और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी तरफ एसडीएम सुशील मिश्रा इन सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार और झूठा बता रहे हैं. फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच पुलिस के हाथों में है.