इच्छमृत्यु पा चुके हरीश राणा के हट चुके हैं जीवन रक्षक उपकरण, 10 दिनों से खाना और 8 दिनों से बंद है पानी...डॉक्टर बोले- अभी भी हालत स्थिर है
Harish Rana Case:सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती हरीश राणा का मामला लगातार चर्चा में है.10 दिनों से खाना और 8 दिनों से बिना खाना-पानी के बावजूद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. आखिर डॉक्टर क्या कह रहे हैं और कैसे चल रही है ये प्रक्रिया, जानिए पूरा सच.
ADVERTISEMENT

Harish Rana Case
Harish Rana Euthanasia Case: सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु पाकर अनंत यात्रा पर निकलने के लिए दिल्ली AIIMS पहुंचे हरीश राणा की हालत अभी स्थिर है. निष्क्रिय इच्छा मृत्यु यानी पैसिव युथनेशिया की प्रक्रिया के तहत हरीश को 8 दिनों से भोजन नहीं दिया जा रहा है. उन्हें पानी भी नहीं दिया जा रहा है. जीवन रक्षक उपकरण भी हटा लिए गए हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक हरीश की हालत अब भी स्थिर है. उनके स्वास्थ्य में किसी तरह की कोई गिरावट नहीं दिख रही है.