Hathras: कॉलेज का चीफ प्रॉक्टर छात्राओं के साथ 20 साल से क्या कर रहा था? VIDEO आते ही मचा हड़कंप

Hathras Scandal: उत्तर प्रदेश के हाथरस से बेहद चौंकाने वाला शर्मनाक केस सामने आया है. यहां के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफेसर की घिनौनी करतूत सामने आई है, वह 20 साल से अपनी छात्राओं के साथ गंदा काम कर रहा था. उसके 50 से ज्यादा वीडियो सामने आए हैं, वीडियो देखकर पुलिस के होश उड़ गए हैं.

ADVERTISEMENT

हाथरस में कॉलेज प्रोफेसर का घिनौना काम सामने आया है.
हाथरस में कॉलेज प्रोफेसर का घिनौना काम सामने आया है.
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत सामने आई है. पिछले 20 सालों से कॉलेज की छात्राओं के साथ गंदी हरकतें करने वाला यह शिक्षक अब पुलिस की रडार पर है. आरोप है कि वह परीक्षा में अच्छे नंबर और सरकारी नौकरी का लालच देकर छात्राओं का यौन शोषण करता था. इतना ही नहीं, वह उनकी अश्लील वीडियो भी बनाकर बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रोफेसर के छात्राओं के साथ यौन अपराध के करीब 50-60 वीडियो वायरल हुए हैं.