सुहागरात को आखिर क्या हुआ कि अयोध्या के प्रदीप-शिवानी सुबह कमरे में मिले मृत, परिवार-पुलिस सब हैरान!
Ayodhya Wedding Night Turns Tragic: परिवार के अनुसार, पहली रात में दोनों अपने कमरे में सोने चले गए थे. लेकिन सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. जब खिड़की तोड़ी गई, तो अंदर का नजारा देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई.
ADVERTISEMENT

अयोध्या के प्रदीप और शिवानी की मौत का रहस्य गहराया.
Ayodhya News: अयोध्या के रामपथ पर रामजन्मभूमि से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर एक नवविवाहित जोड़े की पहली की रात को रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और दूल्हे के डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो सुहागरात के दिन ही दोनों की जिंदगी खत्म हो गई.