UP: 10 साल बाद इस मकसद से मायके लौटी थी पत्नी...खूब मचाया बवाल, भाई-बहन के साथ मिलकर पति के साथ कर दिया ये कांड

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में 10 साल बाद ससुराल लौटी पत्नी ने बकरे की बलि चढ़ाने के बहाने अपने पति से जमकर मारपीट कर दी. मौका देखकर साली-साले ने भी जीजा पर हमला कर दिया. ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. फिलहाल अब पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार की रात एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां करीब 10 सालों से पति से अलग रह रही पत्नी अचानक बकरे की बलि चढ़ाने के बहाने अपने ससुराल पहुंच गई. आरोप है कि यहां पहुंचते ही उसने अपने पति के साथ जमकर मारपीट कर दी. इतना ही नहीं महिला की बहन (साली) और भाई (साला) ने भी जीजा पर हमला बोल दिया. इस दौरान गांव वालों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटना की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.