झांसी: शादी के डेढ़ महीने बाद कथित प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी ने अब पलट दिया पूरा मामला! कैमरे पर बताई जेठ वाली नई कहानी
Jhansi News: झांसी के चिरगांव में प्रेमी के साथ पकड़े जाने और जबरन मांग भरवाने के वायरल वीडियो मामले में अब पीड़ित महिला खुद सामने आई है. महिला ने ससुराल पक्ष पर थार गाड़ी मांगने, जेवर छीनने और जेठ पर जबरन रेप करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

झांसी वायरल वीडियो: पीड़ित दुल्हन कैमरे पर आकर खोले साजिश के राज!
Jhansi Chirgaon Bride Case: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र से बीते दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में दावा किया जा रहा था कि एक नई नवेली दुल्हन को उसके पति और ससुराल वालों ने उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद भीड़ के सामने ही कथित प्रेमी से महिला की सात बार मांग भरवाई गई और दोनों को माला पहना दी गई. हालांकि, अब इस पूरे घटनाक्रम में एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है. मामले की पीड़ित महिला खुद कैमरे के सामने आई है और उसने इस पूरी कहानी को अपने खिलाफ रची गई एक साजिश बताया है.
